ताज़ा रैंकिंग के अनुसार कौन हैं अमेरिका के शीर्ष 10 कॉलेज?
वॉल स्ट्रीट जर्नल द्वारा 2024 के लिए जारी अमेरिकी कॉलेजों की ताज़ा रैंकिंग में प्रिंसटन यूनिवर्सिटी (न्यू जर्सी) शीर्ष पर है। इसके बाद एमआईटी, येल यूनिवर्सिटी, स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी, कोलंबिया यूनिवर्सिटी, हार्वर्ड यूनिवर्सिटी, पेन्सिलवेनिया यूनिवर्सिटी, एमहर्स्ट कॉलेज, क्लैरमॉन्ट मैककेना कॉलेज व बैबसन कॉलेज का स्थान है। वहीं, जॉर्जटाउन यूनिवर्सिटी को 12वां स्थान मिला है।