तानाशाह की असली 'सूरत': बीजेपी उम्मीदवार के सूरत से निर्विरोध जीतने के बाद राहुल गांधी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सूरत (गुजरात) लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार मुकेश दलाल के निर्विरोध जीतने के बाद 'X' पर लिखा है, "तानाशाह की असली 'सूरत' एक बार फिर देश के सामने है!" उन्होंने लिखा, "जनता से अपना नेता चुनने का अधिकार छीन लेना...बाबा साहब अंबेडकर के संविधान को खत्म करने की तरफ बढ़ाया गया एक और कदम है।"