तानाशाही पार कर रहा केंद्र: दापोली साईं रिज़ॉर्ट केस में सदानंद कदम की गिरफ्तारी पर राउत

शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) सांसद संजय राउत ने दापोली साईं रिज़ॉर्ट के अवैध निर्माण मामले में पार्टी के नेता सदानंद कदम की गिरफ्तारी पर कहा है, "बदले की भावना से कार्रवाई हो रही है।" उन्होंने आरजेडी चीफ लालू प्रसाद यादव के परिजन के परिसरों में ईडी की रेड का ज़िक्र करते हुए कहा, "केंद्र तानाशाही से ऊपर उठ चुका है।"

Load More