तापसी पन्नू और बॉयफ्रेंड मथायस की शादी का पहला वीडियो आया सामने
अभिनेत्री तापसी पन्नू और उनके बॉयफ्रेंड मथायस बोई की शादी का पहला वीडियो ऑनलाइन सामने आया है। बैडमिंटन खिलाड़ी से कोच बने मथायस और पन्नू ने पिछले महीने उदयपुर में एक निजी समारोह में शादी की थी। वायरल हो रहे शादी के वीडियो में तापसी वरमाला की रस्म के लिए स्टेज पर जाते समय डांस करती दिख रही हैं।