'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के निर्देशक मालव राजदा ने 14 साल बाद छोड़ा सीरियल
सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के निर्देशक मालव राजदा ने 14 साल बाद सीरियल छोड़ने की घोषणा की है। प्रोडक्शन हाउस से अनबन की रिपोर्ट्स पर उन्होंने कहा, "ऐसा कुछ नहीं था। शो और असित भाई (निर्माता) का शुक्रगुज़ार हूं।" उन्होंने कहा, "कलात्मक रूप से आगे बढ़ने के लिए सीरियल से निकलकर खुद को चुनौती देना सही लगा।"