'तारक मेहता...' की ऐक्ट्रेस ने मेकर्स पर लगाया यौन शोषण का आरोप; उन्होंने दी प्रतिक्रिया
टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की ऐक्ट्रेस जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल ने शो के निर्माता असित मोदी व अन्य मेकर्स पर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। शो के प्रोजेक्ट हेड व इस मामले में आरोपी सोहेल रमानी ने कहा, "उन्हें 3 माह पहले शो से निकाला गया था...हमें ब्लैकमेल करने के लिए वह ऐसा कर रही हैं।"