'तारक मेहता...' के निर्माता असित मोदी सहित 3 के खिलाफ यौन शोषण के आरोप में एफआईआर दर्ज
मुंबई (महाराष्ट्र) पुलिस ने सोमवार को टीवी सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के निर्माता असित कुमार मोदी और उनके दो सहयोगी सोहेल रमानी और जतिन बजाज के खिलाफ यौन शोषण के आरोप में एफआईआर दर्ज की। गौरतलब है, शो की ऐक्ट्रेस जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल ने पिछले महीने यौन शोषण का आरोप लगाते हुए लिखित में शिकायत दर्ज करवाई थी।