टीवी सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में 'सोढ़ी' का किरदार निभा चुके ऐक्टर गुरुचरण सिंह लापता हो गए हैं और उनके पिता ने इस मामले में दिल्ली में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में पिता ने बताया है कि उनका बेटा 22 अप्रैल को दिल्ली से मुंबई के लिए निकला था लेकिन वह मुंबई नहीं पहुंचा।