तारीफ के लिए शुक्रिया: बालों को लेकर ट्रोल्स के बॉबी देओल से तुलना करने पर ईशा
अभिनेत्री ईशा देओल ने उन ट्रोल्स पर प्रतिक्रिया दी है जिसमें उनके नए हेयरस्टाइल पर कहा गया था कि वह अपने सौतेले भाई बॉबी देओल के जैसी दिख रही हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, "मैं ऐक्शन सीक्वेंस की शूटिंग कर रही थी...मेरे बाल गंदे और पसीने से भरे थे। अगर...मैं अपने भाई जैसी दिखती हूं तो...तारीफ के लिए शुक्रिया।"