तारीफों को ऐक्टर्स हथिया लेते हैं, क्रू मेंबर्स को श्रेय नहीं देते: भंसाली
फिल्म निर्देशक संजय लीला भंसाली ने 'गलाटा प्लस' से कहा है कि एक अच्छे परफॉर्मेंस का श्रेय केवल ऐक्टर्स को नहीं बल्कि निर्देशक, लेखक, कॉस्ट्यूम डिज़ाइनर समेत सभी क्रू मेंबर्स को जाता है। उन्होंने कहा, "ऐक्टर्स कभी अपने परफॉर्मेंस के लिए बाकी लोगों को श्रेय नहीं देते...सारी तारीफ खुद हथिया लेते हैं जो भारतीय सिनेमा के लिए एक परेशानी है।"