तारीफों से ज़्यादा आलोचनाओं को सुनना चाहिए: 'हीरामंडी' के रिव्यूज़ पर ऐक्टर जेसन
हाल ही में रिलीज़ हुई 'हीरामंडी' में नज़र आ रहे ऐक्टर जेसन शाह ने वेब सीरीज़ के रिव्यूज़ को लेकर 'डीएनए' से बात की है। उन्होंने कहा, "अपने काम को लेकर किसी के अलग विचारों को सुनना अच्छा होता है। हमें तारीफों से ज़्यादा आलोचनाओं को सुनना चाहिए।" सीरीज़ में उन्होंने ब्रिटिश पुलिस अधिकारी 'ऐलिस्टर कार्टराइट' की भूमिका निभाई है।