'तारे ज़मीं पर' की स्क्रीनिंग के दौरान सो गया था, उठा तो सब रो रहे थे: दर्शील सफारी
ऐक्टर दर्शील सफारी ने 'इंडियन ऐक्सप्रेस' को दिए इंटरव्यू में अपनी फिल्म 'तारे ज़मीं पर' का एक किस्सा साझा किया है। दर्शील ने कहा, "मैं फिल्म के एक प्रीमियर के दौरान सो गया था।" उन्होंने कहा, "जब मैं फिल्म के बीच में उठा तो सब लोग रो रहे थे, वह बेहद उदासी का माहौल था। मैं दोबारा सो गया।"