'तारे ज़मीं पर' के बाद मुझ पर बहुत दबाव था, मैं रोता था: दर्शील सफारी
अभिनेता दर्शील सफारी ने सिद्धार्थ कनन से हुई बातचीत में कहा है कि 'तारे ज़मीं पर' के बाद सबको उनसे बहुत उम्मीदें थीं जिस वजह से वह दबाव में आ गए थे। उन्होंने कहा, "सब लोग मुझे बहुत प्यार दे रहे थे...समझ ही नहीं आ रहा था कि हो क्या रहा है।" बकौल दर्शील, वह घर आकर रोते थे।