'ताल' के चलते मुझे 'स्लमडॉग मिलियनेयर' का ऑफर मिला था: फिल्म के 23 साल होने पर अनिल
अभिनेता अनिल कपूर ने 'ताल' (1999) के 23 साल पूरे होने पर इंस्टाग्राम पर फिल्म से अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "इस प्रतिष्ठित फिल्म का हिस्सा होने के लिए हमेशा आभारी रहूंगा।" बकौल अनिल, 'ताल' में उनका प्रदर्शन देखने के बाद ही फिल्ममेकर डैनी बॉयल ने उन्हें 'स्लमडॉग मिलियनेयर' में रोल ऑफर किया था।