तालिबान के सर्वोच्च नेता ने महिलाओं को सार्वजनिक रूप से बुर्का पहनने का सुनाया आदेश
तालिबान के सर्वोच्च नेता हिबतुल्लाह अखुंदज़ादा ने अफगानिस्तान में महिलाओं को सार्वजनिक रूप से बुर्का पहनने का आदेश सुनाया है। उन्होंने कहा, "उन्हें (महिला) एक चादर (सिर से पैर तक बुर्का) पहनना चाहिए क्योंकि यह पारंपरिक और सम्मानजनक है।" इससे पहले तालिबान ने नौकरी करने वाले पुरुषों के लिए टोपी, दाढ़ी और टखने से ऊपर पैंट पहनना अनिवार्य किया था।