तालिबान द्वारा मौत की सज़ा दिए जाने से पहले महिला ने की खुदकुशी, शादीशुदा पुरुष के साथ भागी थी
स्थानीय मीडिया के मुताबिक, अफगानिस्तान में एक शादीशुदा पुरुष के साथ भागने वाली एक महिला ने तालिबान द्वारा पत्थर मार-मारकर मौत की सज़ा दिए जाने से पहले कथित तौर पर अपमानित होने से बचने के लिए खुदकुशी कर ली। महिला जिस शख्स के साथ भागी थी, उसे गुरुवार को कथित तौर पर मार दिया गया।