तालिबान द्वारा विश्वविद्यालयों से बैन किए जाने के बाद क्लास में रोती दिखीं लड़कियां
अफगानिस्तान में तालिबान द्वारा महिलाओं के विश्वविद्यालयों में पढ़ने पर बैन लगाए जाने के बाद एक क्लास में रोती छात्राओं का वीडियो सामने आया है। बकौल रिपोर्ट्स, बैन के बाद छात्राओं से यूनिवर्सिटी छोड़ने को कहा गया था। इस फैसले पर भारत ने चिंता जताई थी और अमेरिका व यूके समेत कई देशों ने इस फैसले की आलोचना की थी।