तालिबान ने तीसरी कक्षा के बाद या 10 साल+ आयु की लड़कियों के स्कूल जाने पर लगाई रोक: रिपोर्ट्स
रिपोर्ट्स के अनुसार, अफगानिस्तान के गज़नी समेत कुछ प्रांतों में तालिबान ने तीसरी कक्षा के बाद या 10 वर्ष से अधिक आयु की लड़कियों के पढ़ाई करने पर रोक लगा दी है। इससे पहले तालिबान ने महिलाओं के ब्यूटी पार्लर जाने, एनजीओ व किसी बड़े अंतर्राष्ट्रीय संगठन में काम करने के अलावा यूनिवर्सिटी में पढ़ाई करने पर रोक लगाई थी।