तालिबान ने 14 महिलाओं समेत 63 लोगों पर सरेआम बरसाए कोड़े, यूएन ने की निंदा

संयुक्त राष्ट्र सहायता मिशन ने बुधवार को अफगानिस्तान में उत्तरी सारी पुल प्रांत में तालिबान द्वारा 14 महिलाओं समेत 63 लोगों को सार्वजनिक रूप से कोड़े मारने की निंदा की। इन लोगों पर अप्राकृतिक यौन उत्पीड़न, चोरी और अनैतिक संबंधों जैसे अपराधों में शामिल होने का आरोप लगाया गया था। सभी को एक स्पोर्ट स्टेडियम में कोड़े मारे गए थे।

Load More