तालिबान ने अफगानिस्तान छोड़कर गए हिंदुओं और सिखों से वापस लौटने का किया आग्रह
तालिबान ने दावा किया है कि अफगानिस्तान में सुरक्षा की स्थिति हल हो गई है और उसने हिंदुओं-सिखों से अफगानिस्तान वापस लौटने का आग्रह किया है। तालिबान के मिनिस्टर ऑफ स्टेट के ऑफिस के डायरेक्टर जनरल डॉ. मुल्ला अब्दुल वसी की 24 जुलाई को अफगानिस्तान के हिंदू और सिख परिषद के सदस्यों से मुलाकात के बाद यह बयान आया है।