तालिबान ने अफगानिस्तान में 2 टीवी चैनलों पर लगाई रोक, इस्लामिक मूल्यों की उपेक्षा का लगाया आरोप

तालिबान ने अफगानिस्तान में 2 टीवी चैनलों का प्रसारण यह कहते हुए रोक दिया है कि वे 'राष्ट्रीय और इस्लामी मूल्यों को संजोने' में विफल रहे हैं। तालिबान के एक अधिकारी ने कहा, "एक अदालत काबुल स्थित इन दोनों चैनलों की फाइलों की पड़ताल करेगी और अदालत के फैसला सुनाए जाने तक दोनों चैनलों का संचालन नहीं किया जाएगा।"

Load More