तालिबान ने अफगानिस्तान में लड़कियों के यूनिवर्सिटी एंट्रेंस एग्ज़ाम में बैठने पर लगाई रोक
अफगानिस्तान में तालिबान ने लड़कियों के यूनिवर्सिटी एंट्रेंस एग्ज़ाम में बैठने पर रोक लगा दी है। रॉयटर्स के मुताबिक, तालिबान ने निजी विश्वविद्यालयों को आदेश दिया है कि वह छात्राओं को यूनिवर्सिटी एंट्रेंस एग्ज़ाम में बैठने की अनुमति न दें। आदेश में कहा गया है कि नियमों का पालन नहीं करने वाले संस्थानों को कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।