तालिबान ने चोरी करने के आरोप में सरेआम काटे चार लोगों के हाथ
ब्रिटेन में अफगान पुनर्वास मंत्री की पूर्व नीति सलाहकार व शरणार्थियों की मंत्री शबनम नसीमी ने कहा है कि तालिबान ने कंधार के फुटबॉल स्टेडियम में चोरी करने के आरोप में सरेआम चार लोगों के हाथ काट दिए। टोलो न्यूज़ के अनुसार, अहमद शाही स्टेडियम में लूटपाट और अप्राकृतिक सेक्स के आरोप में 9 लोगों को कोड़े भी मारे गए।