तालिबान ने दो हत्यारों को हज़ारों लोगों के सामने स्टेडियम में मारीं गोलियां
घटनास्थल पर मौजूद एएफपी पत्रकार के अनुसार, तालिबानी अधिकारियों ने दो हत्यारों को गुरुवार को अफगानिस्तान के एक फुटबॉल स्टेडियम में सार्वजनिक रूप से गोलियां मारकर सज़ा-ए-मौत दी। सुप्रीम कोर्ट के अधिकारी अतीकउल्लाह दरविश द्वारा डेथ वॉरंट पढ़े जाने के बाद दोनों दोषियों को पीछे से कई गोलियां मारी गईं जिसे देखने के लिए हज़ारों लोग स्टेडियम में मौजूद थे।