तालिबान ने पुरुषों के साथ रेस्टोरेंट में महिलाओं के खाना खाने पर हेरात प्रांत में लगाई रोक
अफगानिस्तान के हेरात प्रांत में तालिबान प्रशासन ने रेस्टोरेंट में पुरुषों के साथ बैठकर महिलाओं के खाना खाने पर रोक लगा दी है। एक अधिकारी ने बताया कि रेस्टोरेंट मालिकों से कहा गया है कि यह नियम 'चाहे वे पति-पत्नी हों' पर भी लागू होंगे। हालांकि, तालिबान के प्रवक्ता सुहैल शाहीन ने ट्वीट कर इस खबर को गलत बताया है।