तालिबान ने महिलाओं के घरेलू व विदेशी एनजीओ में काम करने पर लगाया प्रतिबंध
अफगानिस्तान में तालिबान सरकार ने महिलाओं के घरेलू और विदेशी गैर-सरकारी संगठनों (एनजीओ) में काम करने पर प्रतिबंध लगा दिया है। अफगानिस्तान के वित्त मंत्रालय के मुताबिक, एनजीओ में काम करने वाली महिलाओं के खिलाफ शिकायतें मिली हैं कि वे सही तरह से हिजाब नहीं पहनती हैं। सभी एनजीओ को महिलाओं को भर्ती न करने के आदेश दिए गए हैं।