तालिबान से लड़ाई के बीच दानिश को पीछे छोड़ दिया गया था इसलिए वह मारे गए: अफगान जनरल
कंधार में भारतीय फोटो जर्नलिस्ट दानिश सिद्दीकी की मेज़बानी के दौरान अफगान स्पेशल ऑपरेशंस कोर के कमांडर रहे मेजर-जनरल हैबतुल्लाह अलीज़ई के अनुसार, तालिबान से लड़ाई के बीच सैनिकों ने सिद्दीकी को पीछे छोड़ दिया था। बकौल अलीज़ई, सैनिकों को लगा था कि सिद्दीकी काफिले में लौट गए हैं। 16 जुलाई को तालिबानी हमले में सिद्दीकी की मौत हुई थी।