तालिबानी लड़ाकों ने शवों के साथ भी बलात्कार किया: अफगानिस्तान से भारत पहुंची महिला
अफगानिस्तान से भारत पहुंची एक महिला ने बताया है कि तालिबानी लड़ाकों ने देश पर कब्ज़ा करने के बाद शवों के साथ भी बलात्कार किया। महिला ने बताया, "उसे (तालिबान) इससे फर्क नहीं पड़ता कि कोई ज़िंदा है या नहीं...क्या आप इसकी कल्पना कर सकते हैं?" बकौल महिला, तालिबान अफगानिस्तान में हर परिवार से एक महिला चाहता है।