तालिबानी मानसिकता का समर्थन करने वालों से यूपी सरकार सख्ती से निपटेगी: सीएम योगी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा, "राज्य में तालिबानी मानसिकता का समर्थन करने वाले सभी लोगों से उत्तर प्रदेश सरकार सख्ती से निपटेगी।" उन्होंने आगे कहा, "वे लोग जो नहीं चाहते थे कि अयोध्या मंदिर बने, जिन्होंने जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद-370 को निरस्त करने का समर्थन नहीं किया...ऐसे लोग अफगानिस्तान में तालिबान शासन का समर्थन करते हैं।"