'ताली' के भीख मांगने वाले सीन की शूटिंग के दौरान शख्स ने ₹10 थमाकर आशीर्वाद दिया था: कृतिका

वेब सीरीज़ 'ताली' में ट्रांसजेंडर ऐक्टिविस्ट गौरी सावंत के बचपन का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री कृतिका देव ने कहा है कि शूटिंग के दौरान एक शख्स ने उन्हें पैसे दिए थे। उन्होंने कहा, "वह सीन शूट कर रहे थे जब गौरी को मुंबई में भीख मांगना पड़ता था...ट्रैफिक सिग्नल पर भीख मांग रही थी...एक शख्स ने ₹10 थमाकर आशीर्वाद दिया।"

Load More