ताज़ा चुनावी रुझानों में यूपी में बीजेपी छोड़ने वाले मंत्रियों की सीटों की क्या है स्थिति?
यूपी विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी छोड़कर सपा में शामिल हुए पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य फाज़िलनगर सीट पर बीजेपी उम्मीदवार से पीछे चल रहे हैं। घोसी सीट पर पूर्व मंत्री दारा सिंह चौहान बीजेपी प्रत्याशी विजय राजभर से पीछे हैं। ताज़ा चुनावी रुझानों में नकुड़ सीट पर पूर्व मंत्री धर्म सिंह सैनी अपने निकटतम प्रत्याशी (बीजेपी) से आगे हैं।