ताज़ा टी20I रैंकिंग के अनुसार शीर्ष 5 बल्लेबाज़ कौन हैं?
ऑस्ट्रेलिया के ऐरन फिंच और इंग्लैंड के डेविड मलान को पछाड़ते हुए न्यूज़ीलैंड के विकेटकीपर-बल्लेबाज़ डेवन कॉनवे बल्लेबाज़ों की टी20I रैंकिंग में 760 रेटिंग अंकों के साथ पांचवें पायदान पर पहुंच गए हैं। पाकिस्तान के मोहम्मद रिज़वान शीर्ष पर हैं जिनके बाद भारत के सूर्यकुमार यादव और पाकिस्तानी कप्तान बाबर आज़म हैं। चौथे स्थान पर एडेन मार्करम (दक्षिण अफ्रीका) हैं।