ताज़ा वनडे टीम रैंकिंग में पाक को पछाड़ने के बाद तीनों फॉर्मैट के टॉप 3 में शामिल हुआ भारत
इंग्लैंड के खिलाफ मंगलवार को पहले वनडे में जीत के साथ वनडे टीम रैंकिंग में पाकिस्तान को पछाड़कर तीसरे स्थान पर पहुंचा भारत तीनों फॉर्मैट के टॉप-3 में शामिल हो गया है। फिलहाल, तीनों फॉर्मैट के टॉप-3 में शामिल होने वाला भारत इकलौता देश है। भारत टी20I टीम रैंकिंग में शीर्ष जबकि टेस्ट टीम रैंकिंग में दूसरे स्थान पर है।