तिब्बत में मिला एशिया का सबसे ऊंचा पेड़, सामने आई तस्वीर
तिब्बत में एक घाटी में मिले साइप्रस के एक पेड़ को एशिया का सबसे ऊंचा और दुनिया का दूसरा सबसे ऊंचा पेड़ बताया गया है। इस पेड़ की ऊंचाई 335 फीट से अधिक है और इसका व्यास 9.2 फीट है। तिब्बत के निंगची शहर में यरलुंग त्संग्पो ग्रैंड कैन्यन नेचर रिज़र्व में यह पेड़ इसी साल मई में मिला।