तिब्बती युवा कांग्रेस ने चीन द्वारा अवैध कब्ज़े को लेकर चीनी दूतावास के पास किया प्रदर्शन
64वें तिब्बती राष्ट्रीय विद्रोह दिवस पर तिब्बती युवा कांग्रेस के सदस्यों ने शुक्रवार को नई दिल्ली स्थित चीनी दूतावास के पास प्रदर्शन किया। बकौल पुलिस, प्रदर्शनकारियों ने चीन सरकार की कठोर नीतियों और तिब्बत पर अवैध कब्ज़े के खिलाफ नारेबाज़ी की जिसके बाद दूतावास की ओर जाने की कोशिश कर रहे कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया गया।