तिरंगा यात्रा में एक-दूसरे पर लात-घूसे चलाते दिखे यूपी में 'बीजेपी के कार्यकर्ता', वीडियो आया सामने
कानपुर (यूपी) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जिसमें तिरंगा यात्रा के दौरान कथित तौर पर बीजेपी के कार्यकर्ता एक-दूसरे पर लात-घूसे चलाते नज़र आ रहे हैं। यात्रा में इनके बीच कहासुनी हुई थी और वीडियो में कुछ लोग बीच-बचाव करते दिख रहे हैं। छत्तीसगढ़ यूथ कांग्रेस ने वीडियो शेयर कर लिखा, "उत्तर प्रदेश का हाल देखिए।"