तिरंगे का ऐसा अपमान नहीं देखा: यूके में खालिस्तानियों के प्रदर्शन में उसे उठाने वाला युवक
लंदन में भारतीय उच्चायोग के सामने खालिस्तानियों के प्रदर्शन के दौरान तिरंगे को ज़मीन से उठाने वाले भारतीय युवक सत्यम सुराणा ने कहा है कि उन्होंने तिरंगे का ऐसा अपमान होते कभी नहीं देखा। उन्होंने कहा, "मैं तिरंगे पर...खड़ी एक महिला पुलिसकर्मी के पीछे गया और तिरंगे को उठा लिया...मेरी अंतरात्मा...यह देखकर हिल गई कि ऐसा कैसे हो सकता है।"