तिरंगे से ई-रिक्शा साफ करते हुए शख्स का वीडियो हुआ वायरल, यूपी पुलिस ने दर्ज किया केस
गोरखपुर (उत्तर प्रदेश) में एक ई-रिक्शा चालक द्वारा तिरंगे से अपना वाहन साफ करने का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो बनाने वाले व्यक्ति के सवाल 'यह क्या है?' पर चालक ने कहा, "कपड़ा ही है मतलब...झंडा है।" पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए कहा, "थाना गोरखनाथ में केस दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।"