तिरुचिरापल्ली एयरपोर्ट के नए टर्मिनल पर इंडिगो विमान को दी गई वाटर कैनन से सलामी
चेन्नई से आए इंडिगो विमान को तिरुचिरापल्ली अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट के नए एकीकृत टर्मिनल पर वॉटर कैनन से सलामी दी गई है। इसका एक वीडियो भी सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मंगलवार को यह नया एकीकृत टर्मिनल चालू हो गया। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसी साल जनवरी माह में इस एकीकृत टर्मिनल का उद्घाटन किया था।