तिरुवनंतपुरम में शशि थरूर ने रुझानों में उन्हें बढ़त मिलने पर समर्थकों को खिलाई मिठाई

केरल की तिरुवनंतपुरम सीट से कांग्रेस उम्मीदवार शशि थरूर ने लोकसभा चुनाव-2024 की मतगणना के ताज़ा रुझानों में उन्हें बढ़त मिलने पर तिरुवनंतपुरम में अपने समर्थकों को मिठाई खिलाई है। इस सीट पर थरूर बीजेपी उम्मीदवार व केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर से 15,000 से ज़्यादा वोटों से आगे हैं। गौरतलब है कि थरूर शुरुआती रुझान में पीछे चल रहे थे।

Load More