तिलक ने पहला अंतर्राष्ट्रीय अर्धशतक जड़ने के बाद किए गए अपने जेस्चर को लेकर किया खुलासा
भारत के 20-वर्षीय बल्लेबाज़ तिलक वर्मा ने पहला अंतर्राष्ट्रीय अर्धशतक जड़ने के बाद किए गए अपने जेस्चर का खुलासा करते हुए बताया कि यह भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की 4 वर्षीय बेटी समायरा के लिए था। तिलक ने कहा, "मैंने समायरा से वादा किया था कि जब भी मैं शतक या अर्धशतक बनाऊंगा तो सबसे पहले ऐसे ही जश्न मनाऊंगा।"