'तिलस्मी बाहें' गाना एक शॉट में शूट किया था, पूरे क्रू ने स्टैंडिंग ओवेशन दिया था: सोनाक्षी
अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने बताया है कि वेब सीरीज़ 'हीरामंडी: द डायमंड बाज़ार' में उनका गाना 'तिलस्मी बाहें' एक शॉट में शूट किया गया था। बकौल सोनाक्षी, फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली ने शूटिंग के दौरान गाना एक शॉट में शूट करने का फैसला लिया था। उन्होंने बताया, "शॉट पूरा होने पर...संजय सर समेत पूरे क्रू ने स्टैंडिंग ओवेशन दिया था।"