तिहाड़ जेल प्रशासन ने केजरीवाल से आतिशी की मुलाकात आखिरी वक्त में की रद्द: संजय सिंह
'आप' के सांसद संजय सिंह ने दिल्ली के तिहाड़ जेल प्रशासन पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और मंत्री आतिशी के बीच प्रस्तावित मुलाकात आखिरी वक्त में रद्द करने का आरोप लगाया है। सिंह ने कहा, "आपने (प्रशासन) पहले उनके (केजरीवाल) साथ मेरी मुलाकात रद्द की थी...आप कल उनकी पत्नी (सुनीता केजरीवाल) के साथ भी उनकी मुलाकात रद्द कर सकते हैं।"