तिहाड़ जेल में गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया की हत्या के बाद 99 जेल अधिकारियों के किए गए तबादले

तिहाड़ जेल (दिल्ली) में 2 मई को गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया की हत्या के बाद डीजी (जेल) संजय बेनीवाल ने गुरुवार को 99 जेल अधिकारियों के तबादले कर दिए। तबादलों की इस सूची में असिस्टेंट सुपरिटेंडेंट, डिप्टी सुपरिटेंडेंट, हेड वॉर्डर व वॉर्डर आदि शामिल हैं। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि ताजपुरिया हत्याकांड को अधिकारियों ने गंभीरता से लिया था।

Load More