तिहाड़ जेल प्रशासन ने केजरीवाल की पत्नी को आज जेल में उनसे मिलने की अनुमति दे दी है: 'आप'
आम आदमी पार्टी (आप) ने बताया है कि तिहाड़ जेल प्रशासन ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल को आज (सोमवार) जेल में उनसे मिलने की अनुमति दे दी है। इससे पहले 'आप' ने दावा किया था कि जेल प्रशासन ने दोनों की मुलाकात कराने से इनकार किया है। बकौल रिपोर्ट्स, मंत्री आतिशी भी उनसे मिलने जाएंगी।