तिहाड़ जेल में 22 वर्षीय कैदी के कथित यौन उत्पीड़न मामले में एनएचआरसी ने लिया संज्ञान
दिल्ली की तिहाड़ जेल में साथी कैदियों द्वारा 22 वर्षीय कैदी का कथित यौन उत्पीड़न करने के मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने स्वत: संज्ञान लिया है। एनएचआरसी ने दिल्ली के मुख्य सचिव और जेल के महानिदेशक को नोटिस जारी किया है। आयोग ने मामले की जांच के लिए अपनी टीम को घटनास्थल पर भेजने का फैसला किया है।