तीन कैदी राजस्थान में कंबल के सहारे जेल से हुए फरार, दीवार में छेद कर बैरक से आए थे बाहर
राजस्थान की बांसवाड़ा ज़िला जेल से 3 विचाराधीन कैदी गुरुवार को फरार हो गए। जेलर ने कहा, "कैदी पहले 12 फीट की भीतरी चारदीवारी और फिर 20 फीट की बाहरी दीवार को कंबल से बनाई गई रस्सी के सहारे फांद गए।" कैदी प्लेट की मदद से बैरक की दीवार में छेद करने के बाद उससे बाहर आए थे।