तीनों प्रारूपों में 100 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेलने वाले पहले ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर बने वॉर्नर
डेविड वॉर्नर तीनों प्रारूपों में 100 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेलने वाले पहले ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर बन गए हैं। वॉर्नर ने शुक्रवार को अपना 100वां टी20I मैच खेला और उन्होंने होबार्ट में वेस्टइंडीज़ के खिलाफ 36 गेंदों पर 70 रन बनाए। गौरतलब है, वॉर्नर ने अपने 100वें टेस्ट में दोहरा शतक और 100वें वनडे में शतक लगाया था।