तीरंदाज़ ज्योति, अदिति व परनीत ने 19वें एशियाड में जीता भारत का 19वां स्वर्ण पदक
भारतीय तीरंदाज़ ज्योति सुरेखा वेन्नम, अदिति गोपीचंद स्वामी और परनीत कौर ने 19वें एशियन गेम्स में कंपाउंड महिला टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीत लिया है। उन्होंने फाइनल में चीनी ताइपे के चेन यी-ह्वान, हुआंग आई-जो और वांग लू-यून को हराया। गौरतलब है कि भारत ने मौजूदा खेलों में अब तक 19 स्वर्ण पदक जीते हैं।