तीर्थ यात्रियों से भरी बस झारखंड में ट्रक से भिड़ी, 75 लोग घायल; 9 की हालत गंभीर
झारखंड पुलिस ने बुधवार को बताया कि पश्चिम बंगाल से करीब 75 तीर्थ यात्रियों को लेकर बोध गया जा रही बस हज़ारीबाग में सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से भिड़ गई जिसमें सभी यात्री घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, इनमें से 9 की हालत गंभीर है। बकौल पुलिस, बस को ज़ब्त कर मामला दर्ज कर लिया गया है।